Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश शुरू, हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना

Chandigarh Weather Update मौसम विभाग में आज चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते शहर में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है। सुबह से ही आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमाया हुआ है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:17 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:17 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश शुरू, हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना
चंडीगढ़ में कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है।

चंडीगढ़, वैभव शर्मा। Chandigarh Weather Update: मौसम विभाग में आज शहर में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते शहर में तेज हवाएं भी चलेंगी। सुबह से ही आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। शनिवार को शहर में दोपहर के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हो गया है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से जहां एक और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें -   चंडीगढ़ में कोरेक्टिंग फ्लूड व थिनर की सेल व प्रोडक्शन पर रोक, अगले 60 दिनों तक लागू रहेंगे आदेश

बीती रात से ही शहर में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है। हालांकि शनिवार रात आसमान में काले बादल जरूर छाए थे लेकिन हवाओं के चलने की वजह से बादल छठ गए। रविवार को शहर का तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जहां एक और आसमान में काले बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के चलने से मौसम में और ठंडक आ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तेज हवाओं के चलने का दौर भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  माेहाली की मार्केट्स का Gmada करवाएगा सर्वे, बूथों पर पहली मंजिल व अवैध निर्माण करने वालों पर होगी कार्रवाई

शहर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है और लोग सुबह अपने अपने घरों से बाहर आकर पार्कों में सैर कर रहे है। इसके अलावा बच्चे भी पार्कों में देखे जा रहे है। सुबह अपने कामों पर जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहींंष शनिवार को भी दिन भर मौसम साफ रहा और ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी