Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में अभी नहीं बढ़ेगी ठंड, हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार कम

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिनों साउथ के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि बंगाल की खाड़ी में भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। हालांकि अभी शहर में बारिश के आसार नहीं है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:26 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में अभी नहीं बढ़ेगी ठंड, हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार कम
शहर में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: नवंबर के छह दिन बचे हैं, लेकिन बीते वर्षों के मुकाबले इस बार शहर का मौसम बिल्कुल अलग है। मैदानी इलाकों में इस बार ठंड का असर नवंबर माह में कम रहा है। हालांकि पहाड़ों में भी मौसम में बदलाव नहीं हो रहा है। चंडीगढ़ में बीते एक सप्ताह से एक जैसा मौसम बना हुआ है। दिन में धूप खिल रही है तो रात में ठंडक बरकरार है। दिन में खिल रही धूप का मजा लेने के लिए लोग पार्कों, सुखना लेक, रॉक गार्डन सहित शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं।

शहर में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बीते दिनों साउथ के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि बंगाल की खाड़ी में भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। हालांकि अभी शहर में बारिश के आसार नहीं है। आज भी आसमान साफ है और धूप भी निकल आई है। सुबह नौ बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आज तापमान 26 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

गौरतलब है कि माैसम विभाग ने 24-25 नवंबर काे अफगानिस्तान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाेने की संभावना जताई थी। अब यह सिस्टम थाेड़ा कमजोर पड़ गया है। इससे ठंड का ज्यादा असर पहाड़ाें में ऊंची जगहों तक ही रहेगा और मैदानों में ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा।  वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी मैदानों पर पड़ने की संभावना कम ही है। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन इस बीच बारिश के आसार नहीं हैं।बेशक दिन का तापमान थाेड़ा कम हाेने लगा है। लेकिन अगले 24 से 48 घंटे के भीतर रात के तापमान में थाेड़ा इजाफा हाेने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस वीक हाेने से विंड पैटर्न बदल रहा है। यही वजह है कि रात के तापमान में एक या दाे डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी