Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड, सुबह-शाम बढ़ी सर्दी, फिर बन रहे बारिश के आसार

अब दिन में खिल रही मिठी धूप का मजेदार अहसास होने लगा है। वहीं अब लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालक स्वेटर और जैकेट पहनकर ड्राइविंग करते दिख रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:21 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:21 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड, सुबह-शाम बढ़ी सर्दी, फिर बन रहे बारिश के आसार
सुबह आठ बजे शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: शहर में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है। सुबह और रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है। अब दिन के समय में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अब सूरज की किरणें आहत नहीं बल्कि राहत देने का काम कर रही हैं। अब दिन में खिल रही मिठी धूप का मजेदार अहसास होने लगा है। वहीं, अब लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालक स्वेटर और जैकेट पहनकर ड्राइविंग करते दिख रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में हो रहे हिमपात का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। बर्फबारी की वजह से हवाओं में ठंडक महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा और तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। सुबह आठ बजे शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

दिवाली से पहले हो सकती है हल्की बारिश

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि ठंड ने दस्तक दे दी है और अब निरंतर रूप से तापमान में गिरावट ही देखने को मिलेगी। इसके अलावा दीपावली से पहले शहर में एक बार फिर हल्की बारिश होने के आसार हैं जिसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होने को माना जा रहा है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी, चंडीगढ़ में बढ़ रही ठंड

डायरेक्टर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में ठंड के बढ़ने का कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी भी है। उन्होंने कहा कि चंडीगड़ शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है। अभी हाल ही के दिनों में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, किन्नोर, जम्मू और कश्मीर के अलावा उत्तराखंड में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर चंडीगढ़ पर पड़ रहा है। बता दें कि आज सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताजा हिमपात हो रहा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल के जस्पा में ताजा बर्फबारी हो रही है।

chat bot
आपका साथी