Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज शाम को छा सकते हैं बादल, तापमान में आएगी गिरावट

चंडीगढ़ में आज शाम के समय बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है जिससे ठंड में और इजाफा होगा। शहर में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:54 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज शाम को छा सकते हैं बादल, तापमान में आएगी गिरावट
चंडीगढ़ में आज शाम को हलके बादल छा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आज वैसे तो मौसम साफ रहने वाला है लेकिन शाम के समय बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है जिससे ठंड में और इजाफा होगा। शहर में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है। सुबह और रात के तापमान के बीच अब दिन के समय में भी तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में हो रहे हिमपात का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। बर्फबारी होने की वजह से हवाओं में ठंड साफ महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा और तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वही खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।

दिवाली से पहले हो सकती है हल्की बारिश

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि ठंड ने दस्तक दे दी है और अब निरंतर रूप से तापमान में गिरावट ही देखने को मिलेगी। इसके अलावा दीपावली से पहले शहर में एक बार फिर हल्की बारिश होने के आसार लग रहे हैं जिसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होने को माना जा रहा है।

पहाड़ों में हो रही हल्की बर्फबारी, चंडीगढ़ में बढ़ रही ठंड

डायरेक्टर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में ठंड के बढ़ने के पीछे एक ओर कारण है पहाड़ी ईलाकों में हो रही हल्की बर्फबारी। उन्होंने कहा कि चंडीगड़ शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है। अभी हाल ही के दिनों में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, किन्नोर, जम्मू और कश्मीर के अलावा उत्तराखंड में हो रही बारिश का सीधा असर चंडीगढ़ पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू का बयान, मेरा जन्म कांग्रेस में हुआ इसी में मरूंगा, कैप्टन को लेकर कही बड़ी बात

chat bot
आपका साथी