Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में रात भर हुई झमाझम बारिश, आज भी खुशनुमा बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज ही शहर में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना रहेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:53 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:53 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में रात भर हुई झमाझम बारिश, आज भी खुशनुमा बना रहेगा मौसम
चंडीगढ़ में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और पूरे शहर में जम कर बारिश भी हुई है। शुक्रवार रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था जो पूरी रात जारी रहा। तेज बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं जहां एक और बीती रात भर बारिश होती रही वहीं आज अलसुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज ही शहर में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना रहेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश के बीच रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। वही दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम ही रह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 30 डिग्री रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा के साथ ही पहाड़ों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से शहर में पिछले 4 दिनों से बारिश का सिलसिला चल रहा है। वही 1 से 4 अगस्त से एक बार फिर भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।  विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अभी मानसून एक्टिव है और आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- यहां लगवा सकते हैं वैक्सीन

वैक्सीनेशन का दौर भी तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को अलग-अलग जगह कुल 8217 लोगों ने टीकाकरण कराया।

सुखना लेक शाम चार से आठ बजे तक

सेवा धाम भारतीय विकास परिषद सेक्टर-29ए

राधा स्वामी सत्संग भवन सेक्टर-27डी

संत निरंकारी भवन मौली जागरां

गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल विकास नगर मौली जागरां

पीजीजीसीजी-42

कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-25

सीटीयू बस रामदरबार

सीटीयू बस रामदरबार

डोर टू डोर टीम सेक्टर-41ए

सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-42बी

भवन विद्यालय सेक्टर-27बी

जामा मस्जिद मनीमाजरा

प्रेस क्लब सेक्टर-27

कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-41बी

मंदिर हल्लोमाजरा।

chat bot
आपका साथी