Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज भी गर्मी से राहत के आसार, रात के समय हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी भी मानसून एक्टिव है और आने वाले दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। आज ही शहर में बारिश के आसार हैं और शाम के बाद मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 07:55 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 07:55 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज भी गर्मी से राहत के आसार, रात के समय हो सकती है बारिश
चंडीगढ़ में आज रात से बारिश हो सकती है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों में शहर के मौसम में हो रहे बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं और रात के समय बारिश हो सकती है। हालांकि दोपहर को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय आसमान साफ रहेगा जिस वजह से तापमान में भी थोड़ी कमी देखने को मिलेगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी भी मानसून एक्टिव है और आने वाले दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज ही शहर में बारिश के आसार हैं और शाम के बाद मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाएगा।

इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री है और आसमान में बादलों की चहल कदमी भी जारी है। जहां पहले सुबह का तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था वहीं तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही रात का तापमान भी 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम में बदलाव सोमवार से ही देखने को मिल गया था। इसके बाद कल रात शहर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े थे। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी रविवार से तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। चंडीगढ़ में भी हवाओं की चलने की रफ्तार 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के भी आसार बन रहे हैं। इस वजह से पहाड़ी इलाकों के अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी