Chandigarh Weather Forecast : दिन भर उमस व तेज धूप के बाद चंडीगढ़ में हुई झमाझम बारिश

वीरवार को शहर में सुबह से ही बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने के भी आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:53 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:53 PM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : दिन भर उमस व तेज धूप के बाद चंडीगढ़ में हुई झमाझम बारिश
Chandigarh Weather Forecast : दिन भर उमस व तेज धूप के बाद चंडीगढ़ में हुई झमाझम बारिश

चंडीगढ़, जेएनएन। बुधवार को दिन भर गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को आखिरकार शाम करीब चार बजे बारिश होने पर राहत मिली है। हालांकि मौसम में उमस और गर्मी बरकरार है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार रात को हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी। बुधवार सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचोली जारी रही और बाद दोपहर बरसात हो गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी 14 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई जो कि करीब 10 बजे तक होती रही। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे शहर में तेज धूप निकल आई, जिससे शहर में उमस बढ़ गई। लोग उमस से दिनभर बेहाल दिखाई दिए। इस दौरान लोग अपने घरों में ही दूबके रहे।

बारिश से राहत और उमस कर रही परेशान

इससे पहले सोमवार हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी। लेकिन बारिश बंद होने के बाद एक बार फिर बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके बाद शाम को फिर बारिश शुरू हो गई, जो कई देर रात जारी रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से शहर में कई जगहों पर जलभराव की भी स्थिति दिखाई दी। कई जगहों पर सड़कों पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में अभी मानसून एक्टिव है।

आने वाले दिनों का तापमान

वीरवार को शहर में सुबह से ही बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने के भी आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी