Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में दोपहर के बाद बदलेगा मौसम, तेज बारिश के आसार

चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बारिश का दौर चल रहा है। बीते 2 दिनों से शहर में बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश होने के आसार हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 08:54 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 08:54 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में दोपहर के बाद बदलेगा मौसम, तेज बारिश के आसार
चंडीगढ़ में आज बारिश होने के आसार हैं।

जासं, चंडीगढ़। शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बारिश का दौर चल रहा है। बीते 2 दिनों से शहर में बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश होने के आसार हैं और दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बीते कई दिनों से बारिश न होने की वजह से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लेकिन शुक्रवार से रुक रुक के बारिश हो रही है जिस वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और बादल छाए हुए हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग की माने तो इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में देखने को मिलेगा।

बीते दो दिनों में 20 एमएम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में बीते दो दिनों में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट रोड पर भी 25.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार रात भी काफी बारिश हुई है हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी इस बारिश को नहीं मापा गया है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 10 से 15 एमएम बारिश हुई होगी।

इस साल कमजोर दिखा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल मानसून सीजन में सामान्य से 39 फीसद बारिश कम हुई है। जबकि पिछले वर्ष मानसून में अच्छी बारिश हुई थी। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ सालों की औसतन बारिश को देखें तो अभी तक मानसून ने स्पीड नहीं पकड़ी है। अभी हुई बारिश से अंदाजा लगाया जाए तो शहर में अभी तक हुई बारिश के आधार इसे कमजोर मानसून ही माना जाएगा। अभी तक शहर में 260 एमएम के करीब बारिश हुई है, जबकि शहर में अभी तक 385.5 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी।

chat bot
आपका साथी