Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज गर्मी और उमस करेगी परेशान, शाम तक मिल सकती है राहत

शुक्रवार देर रात को कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़े जिस वजह से सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी भी मॉनसून एक्टिव है और आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 09:58 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 09:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज गर्मी और उमस करेगी परेशान, शाम तक मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के मुताबिक आज शहर में बारिश की संभावना है।

जासं, चंडीगढ़। आज शहरवासियों को गर्मी और उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के समय तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और धूप भी खिली हुई है। बादलों के चलते हवा चलने से लोगों को सुबह गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी, दोपहर को तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा।

जहां एक और पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी वहीं आज तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज शहर में बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार देर रात को कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़े, जिस वजह से सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी भी मॉनसून एक्टिव है और आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। गौरतलब है कि 1 जुलाई को पिछले 8 वर्षों में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड टूटा था, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि जुलाई में तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। सुबह साढ़े नौ बजे तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज ही शहर में बारिश के आसार हैं और शाम के बाद मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के भी आसार बन रहे हैं। इस वजह से पहाड़ी इलाकों के अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी