Chandigarh Weather Update: रात में कोहरे ने दी दस्तक, चंडीगढ़ में दीपावली के बाद बढेगी ठंड

चंडीगढ़ में रात में कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरु कर दी है। रात 11 बजे के बाद से कुछेक स्थानों पर कोहरे की चादर देखने को मिली है। इनमे चंडीगढ़-अंबाला हाईवे डेराबस्सी सकेतड़ी जैसी जगहें शामिल हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:55 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:55 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: रात में कोहरे ने दी दस्तक, चंडीगढ़ में दीपावली के बाद बढेगी ठंड
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे, डेराबस्सी में रात में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। बीते दिनों हुई बारिश से जहां एक ओर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर रात में कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरु कर दी है। रात 11 बजे के बाद से कुछेक स्थानों पर कोहरे की चादर देखने को मिली है। इनमे चंडीगढ़-अंबाला हाईवे, डेराबस्सी, सकेतड़ी जैसी जगहें शामिल है। मौसम विभाग की माने तो दिन के समय अभी भी तापमान 32 डिग्री के आसपास ही रहेगा लेकिन रात में 16 या फिर 18 डिग्री तक जाने की संभावना है। विभाग का कहना है कि दीपावली के बाद ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा।मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 दिनों तक शहर में बारिश होने की कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। वीरवार को शहर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। सुबह 9 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी एक्टिव है वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते सोमवार को 8 डिग्री तापमान में गिरावट आई थी। विभाग का मानना है कि अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है लेकिन इसका असर पंजाब और हरियाणा के साथ शहर पर नहीं पड़ेगा।बरसात की वजह से जहां एक और ठंड ने दस्तक दे दी है वही लोगों ने भी गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। दिन के मुकाबले रात को ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम में बदलाव बन रहा बीमारी का कारण

मौसम में हो रहा बदलाव बीमारियों को भी न्यौता दे रहा है। जहां एक ओर दिन के समय अभी भी धूप निकल रही है वहीं शाम होते होते ठंडी हवाएं चल रही है।इस हालात में लोगों को सर्दी, जुखाम, सिर दर्द, खांसी, छींके और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो रही है।विभाग ने भी चेतावनी जारी है कि बदलते मौसम में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें - जालंधर के PAP में मनाया 62वां पुलिस शहीदी दिवस, डिप्टी सीएम सुखविंदर सिंह रंधावा ने शहीदों की दो श्रद्धांजलि

chat bot
आपका साथी