Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में घनी धुंध ने बढ़ाई ठंड, शनिवार को बरसेंगे बादल

Chandigarh Weather Update बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से 02 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:06 PM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में घनी धुंध ने बढ़ाई ठंड, शनिवार को बरसेंगे बादल
घनी धुंध पड़ने के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, विकास शर्मा। घनी धुंध पड़ने के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 02 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस पूरे सप्ताह घनी धुंध पड़ने की संभावना है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं, चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा की बात करें तो शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और शनिवार को बारिश होने के आसार है। वहीं घनी धुंध पड़ने की वजह से अभी लोगों को ठंड से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और इसे हलके में न लें, घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।

पूरे हफ्ते धुंध करेगी परेशान

सुबह-सुबह धुंध इतनी घनी थी कि विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम थी। सड़क पर चलने वाले ज्यादातर वाहनों की फाग लाइट आन थी और स्पीड भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे घनी धुंध रहेगी और ठंड का भी प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल ने कहा कि धुंध अभी कुछ और दिनों तक परेशान करेगी। इसलिए वाहन चालक सफर करते समय फाग लाइट का इस्तेमाल करें और सावधानी बरतें। 

chat bot
आपका साथी