Chandigarh Weather Update : उमस बढ़ा रही लोगों की मुसीबत, चंडीगढ़ में रात को भी तापमान 30 डिग्री के पास

चंडीगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बीते 2 दिनों से शहर में गर्मी के साथ-साथ उमस ज्यादा हो रही है। इस वजह से लोगों को चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:33 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : उमस बढ़ा रही लोगों की मुसीबत, चंडीगढ़ में रात को भी तापमान 30 डिग्री के पास
चंडीगढ़ के लोगों को आज भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में जून के पहले दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद एक बार फिर गर्मी का कहर बरसने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान 42 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा परेशान उमस करेगी। बीते 2 दिनों से शहर में गर्मी के साथ-साथ उमस ज्यादा हो रही है। इस वजह से लोगों को चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग में कल बारिश होने के आसार जताए हैं।

सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली हुई है। ज्यादा उमस होने का यही कारण माना जा रहा है। बीच-बीच में बादल छाए रहने और बारिश ना होने की वजह से उमस का प्रकोप बढ़ रहा है। जैसे जैसे दिन बढ़ता रहेगा वैसे वैसे ही गर्मी भी बढ़ती रहेगी। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। धूप और उमस के अलावा आज दोपहर के समय लू चलने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। बीते मंगलवार तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। रात के समय भी लोगो को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है और उमस का दौर चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक तापमान के साथ हवा में नमी बढ़ेगी, मगर लू की संभावना नहीं है। 11 और 12 जून को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जो बारिश के साथ तापमान में कमी लाएगा। जून के आगे दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। अप्रैल से लेकर जून के पहले सप्ताह तक छोटे-बड़े मिलाकर 12-13 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश व पहाड़ी एरिया में बारिश के साथ बर्फबारी होती है।

chat bot
आपका साथी