Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में सुबह के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट, अब दिन भी होंगे ठंडे

चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में दिन के मुकाबले रातें ज्यादा ठंडी हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि रात में तापमान 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं रात में हल्के कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:23 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:23 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में सुबह के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट, अब दिन भी होंगे ठंडे
चंडीगढ़ में आज मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी निकल आई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: आज दिन की शुरुआत तापमान में 4 डिग्री गिरावट के साथ हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज का मौसम अन्य दिनों के मुकाबले में ठंडा रह सकता है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें बीते सप्ताह के मुकाबले 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंडी हवाओं के चलने की वजह से दिन के समय में भी ठंड का एहसास होगा। बीते बुधवार और वीरवार को रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में दिन के मुकाबले रातें ज्यादा ठंडी हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि रात में तापमान 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, रात में हल्के कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तापमान नीचे गिरता जाएगा ठीक उसके साथ ही शहर में कोहरे की चादर भी बढ़ती रहेगी। आज शहर का मौसम साफ ही रहेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ कांग्रेस महासचिव शशि शंकर तिवारी की फेसबुक आइडी हैक, पुलिस को शिकायत के बाद FB अकाउंट बंद

वहीं, पंजाब के कुछ शहरों में वीरवार को सीजन में पहली बार धुंध पड़ी। इस कारण ठिठुरन तो बढ़ ही गई साथ ही विजिबिलिटी भी कम हो गई। हालांकि दोपहर के समय खिली धूप के बीच अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया। लेकिन धुंध के कारण तड़के घरों से निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह के शुरुआत से लेकर ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन से पहले भाजपा करेगी अपनी ‘जमीन’ का आंकलन

chat bot
आपका साथी