Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बन रहे बारिश के आसार, अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड

आज भी शहर में सुबह नौ बजे तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अभी शहर में बारिश के आसार नहीं है। वहीं अब नवंबर महीना खत्म होने को है ऐसे में दिसंबर से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:30 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बन रहे बारिश के आसार, अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड
शहर में वीकेंड पर इस बार दिनभर तेज धूप खिली रहेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में मौसम खुस्क बना हुआ है। न तो बारिश हो रही है और न ही ठंड का दौर शुरू हो पाया है। दिन में खिल रही चटख धूप से अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक जा रहा है। हालांकि पंजाब के कुछ शहरों में पिछले दो दिनों से हल्की धुंध पड़ने लगी है, जिससे हल्की ठंड महसूस होने लगी है। आमतौर पर लोग अब जैकेट स्वेटर पहने दिखाई दे रहे हैं। शहर में वीकेंड पर इस बार दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में मामूली इजाफा होने का आसार हैं। तड़के व रात के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

आज भी शहर में आसमान बिल्कुल साफ है और सुबह नौ बजे तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अभी शहर में बारिश के आसार नहीं है। वहीं, अब नवंबर महीना खत्म होने को है ऐसे में दिसंबर से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

चंडीगढ़ और पंचकूला के साथ ही मोहाली में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसका कारण देश के दूसरे राज्यों में हो रही बारिश के साथ ही कई राज्यों में येलाे अलर्ट को बताया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है जो समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई पर है। इसका असर भारत पर भी पड़ेगा और जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा दूसरे राज्यों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

दरअसल, नवंबर माह के मध्यांतर से पहले न्यूनतम 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा तापमान लुढ़ककर इन दिनों 10 डिग्री सेल्सियस तक रह गया है। हालांकि बीते कुछ कुछ दिन पूर्व यह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस भी रह चुका है। लेकिन इन दिनों दोपहर के समय खिल रही तेज धूप के चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है।

chat bot
आपका साथी