Chandigarh Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का चंडीगढ़ में असर, सुबह तीन डिग्री गिरा पारा

Chandigarh Weather Update पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। चंडीगढ़ के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को ताजा हिमपात हुआ है। ऐसे में चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ट्राईसिटी में अब शीतलहर बढ़ गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:58 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का चंडीगढ़ में असर, सुबह तीन डिग्री गिरा पारा
ट्राईसिटी में अब शीतलहर बढ़ गई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। चंडीगढ़ के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को ताजा हिमपात हुआ है। ऐसे में चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ट्राईसिटी में अब शीतलहर बढ़ गई है।

वहीं, मौसम विभाग ने शहर में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक पाकिस्तान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर होने के बाद आठ दिसंबर को एक ओर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की बात कही है। पहाड़ों पर पांच दिसंबर से बारिश और हिमपात का दौर शुरू हो चुका है। इस वजह से मैदानी इलाकों में इसका असर पड़ा है। हवाओं में ठंडक ज्यादा होगी जिससे तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। वहीं सुबह और रात के समय में कोहरा पड़ने लगा है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने कहा है कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बहुत कम है लेकिन बादल छाए रह सकते हैं। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और बादल के साथ हुई जिसकी वजह से सुबह के तापमान में करीब 3 डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा लेकिन हवाओं में ठंडक बनी रहेगी। सुबह आठ बजे तक शहर का तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विभाग ने की चेतावनी जारी

कोहरे के मद्देनजर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वाहन चालक इस दौरान सावधानी बरतें। हालांकि अभी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम नहीं हुई है लेकिन सुबह और शाम को पड़ने वाला कोहरा ज्यादा होगा और इसमें विजिबिलिटी कम भी हो सकती है। ऐसे में वाहन चालक सावधानी पूर्वक अपना वाहन चलाएं।

यह रहेगा मौसम का हाल

मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा।

chat bot
आपका साथी