Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ सुबह शाम सताने लगी ठंड, शहर में बन रहे बारिश के आसार

शहर का मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं दिन में खिल रही धूप सुहानी लगने लगी है। आज भी मौसम साफ बना हुआ है और धूप निकल आई है। सुबह नौ बजे शहर में तापमान 13 डिग्री पहुंच गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:16 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ सुबह शाम सताने लगी ठंड, शहर में बन रहे बारिश के आसार
दोपहर में खिल रही तेज धूप के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसका कारण देश के दूसरे राज्यों में हो रही बारिश के साथ कई राज्यों में येलाे अलर्ट की चेतावनी है। वहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है ऐसे में पंजाब सहित चंडीगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

वहीं, शहर का मौसम इन दिनों शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं, दिन में खिल रही धूप सुहानी लगने लगी है। आज भी मौसम साफ बना हुआ है और धूप निकल आई है। सुबह नौ बजे शहर में तापमान 13 डिग्री पहुंच गया है। दिन में धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा और दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री तक जाने के आसार हैं। सुबह के समय ठंड अब परेशान करने लगी है। खासकर दोपहिया वाहन चालक सुबह सड़कों पर निकलने के दौरान जैकेट और स्वेटर में नजर आ रहे हैं। विभाग की मानें तो एक दिसंबर से दिन में तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो जाएगी। जिसके बाद ठंड भी बढ़ेगी।

हालांकि इस बार नवंबर महीने में बारिश न होने के चलते ठंड का असर कम रहा है। नवंबर माह के मध्यांतर से पहले न्यूनतम 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा तापमान लुढ़ककर इन दिनों 10 डिग्री सेल्सियस तक रह गया है। हालांकि बीते कुछ कुछ दिन पूर्व यह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस भी रह चुका है। लेकिन इन दिनों दोपहर के समय खिल रही तेज धूप के चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है।

वहीं, पहाड़ों में अभी बर्फबारी भी नहीं हो रही है। बीते दो सप्ताह पहले हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमपात हुआ था। वहीं, रोहतांग दर्रा पर भी हल्की बर्फबारी हुई थी। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका कम असर रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि दिसंबर के पहले हफ्ते बारिश होने के बाद ठंड में इजाफा होगा।

chat bot
आपका साथी