Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज छाए रह सकते हैं बादल, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

चंडीगढ़ में सुबह से ही बादलों की चहल गर्मी के बीच हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज दोपहर किस समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन शाम के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 07:50 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज छाए रह सकते हैं बादल, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
चंडीगढ़ में आज हल्के बादल छाए रहने से लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में गर्मी की निरंतर रूप से मार झेल रहे शहरवासियों के लिए एक राहत वाली खबर है कि आज बादल छाए रहने के साथ ही गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। सुबह से ही बादलों की चहल गर्मी के बीच हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज दोपहर किस समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन शाम के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आज मौसम मिलाजुला रहने वाला है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादलों की चहलकर्मी जारी है। गौरतलब है कि वीरवार शाम को बादल छाने और तेज हवाओं के चलने से जो शहरवासियों को राहत मिली है उसका असर आज मौसम पर देखने को मिला।

इस दौरान मौसम विभाग की ओर से आज से 12 जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं शनिवार से सोमवार तक हल्की बारिश के आसार बताए जा रहे है। आज तापमान भी कम रहने की संभावना है। वहीं वीरवार को शहर का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री पहुंचा जो जुलाई माह में पिछले दस वर्षो का सबसे ज्यादा तापमान था।इससे पहले एक जुलाई को शहर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

chat bot
आपका साथी