Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बादल छाए, बारिश के आसार, जानें आगे का मौसम

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बावजूद बारिश के आसार कम हैं। मौसम विभाग की माने तो मॉनसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है जिस वजह से शहर में बारिश नहीं हो रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:45 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बादल छाए, बारिश के आसार, जानें आगे का मौसम
बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: शहर में एक बार फिर उमस और चिपचिपाती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। आज भी गर्मी और उमस का लोगों को सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बीते दो दिनों में शहर का तापमान 35 डिग्री तक रहा है। हालांकि आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार देर रात चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में हल्की बुंदाबांदी हुई है। जिसका असर सुबह भी देखने को मिला है। हल्की ठंडी हवाओं से सुबह की शुरुआत हुई है। आज भी पूरा दिन बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार कम हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज ही मौसम मिलाजुला ही रहेगा जहां बादल भी छाएंगे। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकता है। जहां एक और सुबह के समय बादल छाए हुए हैं वहीं दोपहर तक गर्मी बढ़ने से उमस परेशान कर सकती है। सुबह 9 बजे तक शहर का तापमान 29 डिग्री पहुंच गया है।

इस बीच रविवार काे दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से दाे डिग्री ज्यादा रहा। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। बुधवार को बादलाें के बीच बारिश हाेने की संभावना है और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग में आज हल्की बारिश होने की आसार जताए हैं। वहीं बारिश न होने की वजह से एकाएक तापमान में भी वृद्धि हो गई है। जहां पिछले कुछ दिनों से तापमान 31 या उसके आसपास दर्ज किया जा रहा था, वही शनिवार को तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। हालांकि रात के समय में अभी भी मौसम में ठंडक है।

मौसम विभाग ने 3 और चार अगस्त को बारिश के संभावना जताई है। इन दो दिनों में राजस्थान और झारखंड के ऊपर एक लाे प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके बाद मानसून काे एक स्ट्राॅन्ग वेदर सिस्टम मिलने के आसार बन रहे हैं, जिसके बाद चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी