Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में छाए बादल, आज भी बारिश के आसार, 35 से 40 किमी रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। दोपहर के बाद मौसम करवट लेगा और तेज बारिश हो सकती है। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से तापमान लुढ़का है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 09:15 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में छाए बादल, आज भी बारिश के आसार, 35 से 40 किमी रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी शहर में बारिश बताई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: बीते शुक्रवार से मौसम में हुए बदलाव का असर सोमवार को भी देखने को मिला। आज भी सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमाया हुआ है। ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। दोपहर के बाद मौसम करवट लेगा और तेज बारिश हो सकती है। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से तापमान लुढ़का है और आने वाले दिनों में भी इसका असर देखा जा सकेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज चंडीगढ़ में तेज बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। शहर में छाए बादलों के चलते सुबह नौ बजे तक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जाने के आसार हैं।

25 अगस्त तक तेज बारिश

मौसम विभाग 25 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का मानना है कि 24 घंटे में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा जो मानसून को सपोर्ट करेगा। इस वजह से चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बीते शनिवार को शहर में 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, वहीं, एयरपोर्ट रोड पर 38.6 एमएम बारिश हुई है।

पंजाब और हरियाणा में भी हो रही तेज बारिश

पंजाब और हरियाणा पर भी इस समय मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। इन दोनों राज्यों के कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है जिसका असर चंडीगढ़ पर भी पढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा की तरफ से आने वाली हवाओं में बारिश होने की वजह से ठंडक ज्यादा है।

chat bot
आपका साथी