Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बादलों ने जमाया डेरा, दोपहर तक बारिश के आसार, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ में आज भी बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। ऐसे में दोपहर बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। शहर में मॉनसून दस्तक दे चुका है लेकिन अभी तक बारिश ज्यादा नहीं हुई है। बीते कल भी शहर के कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 10:42 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 10:42 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बादलों ने जमाया डेरा, दोपहर तक बारिश के आसार, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में मॉनसून दस्तक दे चुका है। ऐसे में शहर में बारिश की हल्की फुव्वारें पड़ रही हैं। शहर में आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवा चल रही है। रविवार को शहर कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी सुबह से छाए बादलों से लोगों को बारिश की उम्मीद है। वहीं, सुबह 10 बजे तक तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

माैसम विभाग अभी भी दावा कर रहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून एक्टिव है। ऐसे में शहर में बारिश के आसार तो हैं लेकिन अभी भरपूर बारिश न होने के कारण लोग उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हैं। रविवार शाम काे भी घने बादल छाए, लेकिन पंजाब के कुछ हिस्साें में ही बरसे। इसका असर शहर में भी देखने को मिला और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार काे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी की मात्रा 77 फीसद दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है कि इस बार मॉनसून सीजन में सामान्य से कम बारिश हाेने के आसार हैं। अभी तक जुलाई में कुल 13 एमएम बारिश ही दर्ज हुई है।

शहर में आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को बादल छाएंगे और बारिश की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी