Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज दोपहर को हो सकती है बारिश, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बारिश का दौर चल रहा है। अब मानसून लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर है और ऐसे में अब जो भी बारिश होगी वह मौसम में परिवर्तन लाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून कमजोर ही रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 08:45 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज दोपहर को हो सकती है बारिश, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
चंडीगढ़ में आज दोपहर को बारिश होने के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मौसम विभाग के अनुसार आज भी चंडीगढ़ में बारिश के आसार बने हुए हैं और दोपहर बाद तेज बारिश हो सकती है। हालांकि दिन बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी लेकिन सुबह 11:30 बजे के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीते सोमवार भी रात के समय कुछेक इलाकों में गणित के साथ छींटे पड़े थे। शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बारिश का दौर चल रहा है। अब मानसून लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर है और ऐसे में अब जो भी बारिश होगी वह मौसम में परिवर्तन लाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून कमजोर ही रहा है और इन अंतिम दिनों में जो भी बारिश हो रही है उससे थोड़ा फायदा ही होगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। एक और बीते सोमवार को 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई थी वहीं रात के समय में भी तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज हो रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में देखने को मिलेगा।

बीते दो दिनों में 20 एमएम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में बीते दो दिनों में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट रोड पर भी 25.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार रात भी काफी बारिश हुई है हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी इस बारिश को नहीं मापा गया है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 10 से 15 एमएम बारिश हुई होगी।

3 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर तक चंडीगढ़ और उसके आसपास बारिश के आसार बने हुए हैं। शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से कभी भी बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में तेज तो कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी