Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में खिली धूप, सुबह तापमान 28 डिग्री पहुंचा, रात में ठंडक

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज शहर का मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही शहर में धूप निकल आई है। सुबहर नौ बजे शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक आज शहर का तापमान 36 डिग्री के पार जा सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 09:15 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में खिली धूप, सुबह तापमान 28 डिग्री पहुंचा, रात में ठंडक
चंडीगढ़ में खिली धूप, सुबह तापमान 28 डिग्री पहुंचा, रात में ठंडक।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज शहर का मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही शहर में धूप निकल आई है। हालांकि आज गर्मी लोगों को ज्यादा परेशान नहीं करेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में धूप खिली रहेगी लेकिन ठंडी हवाओं के चलने की वजह से शहर वासियों को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी। हालांकि दोपहर के समय चिपचिपाती गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शाम के समय शहर में ठंडी हवाएं चलेगी जिसकी वजह से रात के तापमान पर इसका असर हो सकता है।

बीते दिनों से लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज की वजह से दिन और रात दोनों के तापमान पर इसका असर हो देखने को मिल रहा है। शहर के दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। जहां एक और दिन में तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रह रहा है, वही दूसरी ओर रातें अभी भी ठंडी हो रही हैं। सुबहर नौ बजे शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मई महीने के पहले सप्ताह के दौरान ही तापमान 40 डिग्री से अधिक गया है। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कई दिनों के अंतराल के बीच हल्की बारिश होती रही जिसके शहरवासियों ने भी बढ़ती गर्मी से राहत महसूस की थी। आने वाले दिनों में गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाएगी।

chat bot
आपका साथी