Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली, अगामी दिनों में गर्मी दिखाएगी तेवर

शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया रहा है। सोमवार के बाद मौसम में और बदलाव होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह सिलसिला आने वाले दिनों तक जारी रहेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 11:17 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 11:17 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली, अगामी दिनों में गर्मी दिखाएगी तेवर
चंडीगढ़ में अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं और वहीं बादलों के बीच में से सूर्यदेव भी प्रकट हो रहे हैं और हल्की धूप निकली हुई है। यूं कहें कि बादलों और सूरज की आंख मिचौली चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 37 डिग्री से पार जा सकता है। जिससे शहरवासियों को गर्मी का अहसास होगा। दिन के अलावा रात के समय भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार रात का तापमान अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा दर्ज किया गया है।

शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया रहा है। सोमवार के बाद मौसम में और बदलाव होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह सिलसिला आने वाले दिनों तक जारी रहेगा। आज सुबह से आकाश में हल्के बादल छाए हुए हैं और साथ में धूप भी निकली हुई है। सुबह 11 बजे शहर का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मई महीने के पहले सप्ताह के दौरान ही तापमान 40 डिग्री से अधिक गया है। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कई दिनों के अंतराल के बीच हल्की बारिश होती रही जिसके शहरवासियों ने भी बढ़ती गर्मी से राहत महसूस की थी। आने वाले दिनों में गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाएगी। विभाग के मुताबिक सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि अब मई माह का अंतिम दौर जारी है और महीने के अंतिम सप्ताह मौसम साफ रहेगा और गर्मी पूरे चरम पर रहने की संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी