Chandigarh Weather Report: चंडीगढ़ में मौसम साफ, 27.5 बारिश से गिरा 5 डिग्री पारा, बढ़ेगी ठंड
रविवार को हुई बारिश से 12 डिग्री तापमान गिरा और 27.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।चंडीगढ़ पहाड़ी एरिया से घिरा होने की वजह से भी दूसरे राज्यों के बदलते मौसम का असर यहां देखने को मिल जाता है। अक्टूबर माह में ऐसा मौसम देखने को नहीं मिला है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रविवार हुई बारिश के बाद आज शहर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस बीच ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार देर शाम तक जारी रही थी जिसका असर सोमवार को भी मौसम पर देखने के लिए मिलेगा। धूप खिलेगी लेकिन लोगों को ठंड का एहसास भी होता रहेगा। मौसम विभाग की माने तो दीपावली से पहले ठंड दस्तक दे चुकी है।
रविवार को हुई बारिश से 12 डिग्री तापमान गिरा और 27.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।चंडीगढ़ पहाड़ी एरिया से घिरा होने की वजह से भी दूसरे राज्यों के बदलते मौसम का असर यहां देखने को मिल जाता है। अक्टूबर माह में ऐसा मौसम देखने को नहीं मिला है।चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि कोहरे के लिए 10 डिग्री से कम का तापमान सपोर्ट करता है। जहां चंडीगढ़ में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरेगा, वहीं कोहरे का कहर भी पड़ना शुरु हो जाएगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा और आसमान साफ है। वही आज तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है।
पहाड़ों में हल्की बर्फबारी, चंडीगढ़ में बढ़ेगी ठंड
डायरेक्टर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में ठंड के बढ़ने के पीछे एक ओर कारण है पहाड़ी ईलाकों में हो रही हल्की बर्फबारी।उन्होंने कहा कि चंडीगड़ शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है।अभी हाल ही के दिनों में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, किन्नोर, जम्मू और कश्मीर के अलावा उत्तराखंड में हो रही बारिश का सीधा असर चंडीगढ़ पर पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में येलो अलर्ट के बीच लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।हालांकि कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में मौसम खराब बना हुआ है।बादल छाए रहने के साथ ही हाे रही बारिश से तापमान काफी लुढ़क गया है।मौसम विभाग ने इन इलाकों में आने वाले समय में बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।इस दौरान चंबा, कांगडा और लाहौल स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए है जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
10 साल में हुई अक्टूबर में 24 घंटे में हुई बारिश
साल 24 घंटे में हुई बारिश
2011 0.0 एमएम
2012 6.0 एमएम
2013 24.4 एमएम
2014 4.5 एमएम
2015 11.8 एमएम
2016 0.2 एमएम
2017 0.0 एमएम
2018 18.6 एमएम
2019 बारिश ट्रेस नहीं हुई
2020 0.0 एमएम
2021 27.2 एमएम
यह रहेगा अने वाले दिनों में माैसम
सोमवार को आसामान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार है।
मंगलवार को आसामान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार है।
बुधवार को आसामान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार है।