चंडीगढ़ का मौसम: सुबह हल्का छाया कोहरा, दिन चढ़ते खिगी धूप, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ में अब शीतलहर जोर पकड़ेगी। शहर में सुबह कोहरे की चादर बिछना शुरू हो गई है। इससे ठंड में इजाफा होने लगा है। वीरवार को भी सुबह की शुरुआत आसमान में हल्के बादलों और कोहरे के साथ हुई।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 09:35 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 09:35 AM (IST)
चंडीगढ़ का मौसम: सुबह हल्का छाया कोहरा, दिन चढ़ते खिगी धूप, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अब ठंड बढ़ने के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अब शीतलहर जोर पकड़ेगी। शहर में सुबह कोहरे की चादर बिछना शुरू हो गई है। इससे ठंड में इजाफा होने लगा है। वीरवार को भी सुबह की शुरुआत आसमान में हल्के बादलों और कोहरे के साथ हुई। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा। वहीं, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया और धूप भी निकल आई है। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। दिन में खिल रही चटख धूप का मजा लेने के लिए शहवासी पार्कों का रुख कर रहे हैं। पार्कों में बैठकर लोग मीठी धूप का मजा ले रहे हैं। आज मौसम साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में बादल छाए रहने की वजह से ठंड का एहसास भी होता रहेगा।

पाकिस्तान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर होने के बाद आठ दिसंबर  से एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र इससे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

पहाड़ों पर शुरु हुई तेज बारिश और हिमपात की वजह से मैदानी इलाके इसकी चपेट में आ रहे है।इस दौरान हवाओं में ठंडक ज्यादा हो रही जिससे तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है जिसका असर चंडीगढ़ पर पड़ेगा। जिन राज्यों में बारिश होगी, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ी में बर्फबारी शुरू हो गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर चंडीगढ़ पर भी पड़ेगा।

विभाग ने की चेतावनी जारी

कोहरे के मद्देनजर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वाहन चालक इस दौरान सावधानी बरतें। हालांकि अभी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम नहीं हुई है लेकिन सुबह और शाम को पड़ने वाला कोहरा ज्यादा होगा और इसमें विजिबिलिटी कम भी हो सकती है। ऐसे में वाहन चालक सावधानी पूर्वक अपना वाहन चलाएं।

chat bot
आपका साथी