Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर बाद बढ़ेगी गर्मी, जानें आगे का मौसम

शहर में आज सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं वहीं धूप भी निकली हुई है और हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। दोपहर के बाद लोगों को एक बार फिर गर्मी परेशान करेगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 09:16 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर बाद बढ़ेगी गर्मी, जानें आगे का मौसम
दोपहर को तेज धूप खिलने से सुखना लेक पर भी सन्नाटा पसरा रहता है।

जासं, चंडीगढ़। गर्मी इन दिनों चर्म पर है। गर्मी के रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। बीते वीरवार को गर्मी ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। हालांकि मौसम विभाग एक से 5 जुलाई तक बारिश की आशंका जताई है। बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। 

शहर में आज सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं वहीं, धूप भी निकली हुई है और हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। दोपहर के बाद लोगों को एक बार फिर गर्मी परेशान करेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक शिवेंद्र का कहना है कि जो अभी मौसम में बदलाव हो रहा है उसकी वजह से शहर में तेज बारिश की कोई भी आशंका नहीं है। हालांकि इस बीच शहर में रुक-रुक कर बारिश होगी और धूप भी निकलेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल रही है लेकिन चंडीगढ़ में तेज बारिश होने का ऐसी कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे भी पढ़ सकते हैं। आज सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है लेकिन दोपहर होने तक लोगों को एक बार फिर उमस और तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में हो रही बारिश की वजह से और हवाओं के बदलते मिजाज की वजह से शहर में 5 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि मॉनसून थोड़ा कमजोर हो गया है, लेकिन पंजाब और हरियाणा से आने वाली हवाओं के चलते शहर में आने वाले 48 घंटों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं, शनिवार सुबह नौ बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। आज तापमान के 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से माॅनसून आने की घोषणा कई दिन पहले ही कर दी गई थी लेकिन अभी तक लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। पिछले कुछ दिनों में बादल तो छा रहे थे लेकिन बरसात नहीं हुई। हालांकि चार दिन पहले रात को जरूर बारिश के साथ तेज हवाएं चली थी। जहां एक और शहर में बारिश नहीं हो रही है।

chat bot
आपका साथी