Chandigarh Weather: मौसम के तीखे तेवर, दिन में खिल रही तेज धूप से बढ़ी गर्मी, आज तापमान 37 तक डिग्री जाने के आसार

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में मौसम अलग ही तेवर दिखा रहा है। आलम यह है कि दिन में खिल रही तेज धूप ने एक बार फिर से जून महीने की तपिस पैदा कर दी है। दिन में हालात यह हैं कि गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:46 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:46 AM (IST)
Chandigarh Weather: मौसम के तीखे तेवर, दिन में खिल रही तेज धूप से बढ़ी गर्मी, आज तापमान 37 तक डिग्री जाने के आसार
सुबह नौ बजे तापमान 25 डिग्री पहुंच चुका है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में मौसम अलग ही तेवर दिखा रहा है। आलम यह है कि दिन में खिल रही तेज धूप ने एक बार फिर से जून महीने की तपिस पैदा कर दी है। दिन में हालात यह हैं कि गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, रात का मौसम बिल्कुल अलग है। रात में ठंड बढ़ने लगी है। रात में एसी और कुलर बिल्कुल बंद हो चुके हैं वहीं, पखों की गति भी धीमी हो गई है। लेकिन दिन का मौसम गर्मी वाला बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज शहर का तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। 

आज सुबह से ही शहर में मौसम साफ बना हुआ है और धूप निकल आई है, जिसके चलते सुबह नौ बजे तापमान 25 डिग्री पहुंच चुका है। सुबह और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तापमान की गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है जिसके चलते शहरवासियों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं  पंजाब के माझा, दोआबा और ईस्ट मालवा के साथ ही वेस्ट मालवा में  भी बारिश होने की कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में ऐसी ही गर्मी रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी होने के लिए पूरे आसार है।

देरी से मानसून विदाई का शहर में नहीं दिखा कोई असर

हर साल शहर में मानसून जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहता है और सितंबर के आखिर में उसकी विदाई होती है। लेकिन इस वर्ष मानसून की वापसी 5-6 अक्टूबर को हुई है। ऐसा कई साल के बाद हुआ है। देरी से मानसून की विदाई का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान चढ़ा हुआ है और गर्मी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम के गर्म रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी