Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज एक्टिवेट होगा Western Disturbance, रात को हो सकती है बारिश

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में सोमवार को आसमान साफ रहेगा और शहर वासियों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। इस दौरान शहर का तापमान भी सामान्य ही रहेगा। शहर में रात और सुबह की ठंड अभी की बनी हुई है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 07:42 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज एक्टिवेट होगा Western Disturbance, रात को हो सकती है बारिश
चंडीगढ़ में सोमवार को शहर वासियों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। Chandigarh Weather Forecast : शहर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसका कारण दोपहर बाद एक्टिवेट हो रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। शहर में सोमवार को आसमान साफ रहेगा और शहर वासियों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। इस दौरान शहर का तापमान भी सामान्य ही रहेगा। दिन की शुरुआत एक बार फिर हल्की ठंड से हुई। शहर में रात और सुबह की ठंड अभी की बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है वही दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। शहर में इन दिनों रात का तापमान काफी गिर गया है। इसका कारण हिमाचल के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर बताया जा रहा है। अप्रैल का आधा सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठंड है। शहर में दिन के समय दोपहर के बाद गर्मी बढ़ जाती है लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ जाती है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा कम हो गई है। इसके चलते आज लोकल क्लाउड फॉर्मेशन के कारण आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके अलावा 5 की शाम को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसके चलते 6 और 7 अप्रैल को बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी