Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में मौसम बना रहेगा खुशगवार, आज हो सकती है बारिश

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में मंगलवार को मौसम खुशगवार बना रहेगा और शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार दिन की शुरुआत काले बादलों के साथ हुई। आसमान में बादल छाए होने की वजह से ठंडी हवाएं चल रही है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 09:10 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में मौसम बना रहेगा खुशगवार, आज हो सकती है बारिश
चंडीगढ़ में में इन दिनों रात का तापमान काफी गिर गया है।

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। शहर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है इसका कारण बुधवार को एक्टिवेट हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। जिसकी वजह से शहर में मंगलवार को मौसम खुशगवार बना रहेगा और शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार दिन की शुरुआत काले बादलों के साथ हुई। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है लेकिन आसमान में बादल छाए होने की वजह से ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की वजह से तापमान पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और आज शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं ।

शहर में दोपहर के बाद गर्मी बढ़ जाती है लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा कम हो गई है। शहर में इन दिनों रात का तापमान काफी गिर गया है। इसका कारण हिमाचल के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर बताया जा रहा है। अप्रैल का आधा सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठंड है। इसके चलते आज लोकल क्लाउड फॉर्मेशन के कारण आंशिक बादल छा सकते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते 6 और 7 अप्रैल को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी