Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री के पार
Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में पिछले 2 दिनों से मौसम खुशगवार बना हुआ है। दोपहर के बाद 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हुआ था वह अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में पिछले 2 दिनों से मौसम खुशगवार बना हुआ है लेकिन आज आसमान तो साफ रहेगा ही साथ ही गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हुआ था वह अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। जिस वजह से आने वाले दिनों में शहर में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि सुबह और रात को शहर का मौसम ठंडा ही रहेगा।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बनाया मोर्चा, व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल हुए पोस्टर
मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल के बाद रात और दिन में भी गर्मी लोगों को सताना शुरू करेगी। आज शहर का मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। वहीं दोपहर के बाद 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी, जिससे शहर वासियों को गर्मी से थोड़ी निजात मिलने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में लुधियाना की प्रतिभा से बोले पीएम मोदी- बच्चों पर न डालें अपने सपनों का बोझ
खबर लिखे जाने तक आसमान साफ है और तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। शहर में हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शहर में दोपहर के बाद गर्मी बढ़ जाती है लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड शहर को अपनी आगोश में ले लेती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा कम हो गई है। शहर में इन दिनों रात का तापमान गिर गया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें