Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तेज धूप करेगी परेशान

Chandigarh Weather Forecast शहर में आज मौसम साफ रहने वाला है। पिछले 3 दिनों से शहर में हुई बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 08:59 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तेज धूप करेगी परेशान
शहर में आज मौसम साफ रहने वाला है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने वाला है। पिछले दिनों शहर में हुई बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं सुबह और रात के समय शहर में ठंड दिन के मुकाबले ज्यादा हो रही है। सुबह की बात करें तो करीब आठ बजे तक शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज दिनभर तीखी धूप निकलेगी, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 31 डिग्री के पार जा सकता है। इसके अलावा शहर में हुई बारिश के बाद से तापमान पर भी इसका असर हुआ है। शहर के अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई वही न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री ही कम हुआ।

यह भी पढ़ें- Bharat Band 26 March 2021: जालंधर में तीन हजार पुलिस मुलाजिमों के कंधे पर सुरक्षा का जिम्मा, सीसीटीवी वैन रखेगी नजर

आज मौसम साफ रहने वाला है और तेज हवाओं के चलने का दौर भी जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास कम ही होगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शहर का मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। आने वाले 3 दिनों में विभाग के अनुसार शहर में बारिश नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- Bharat Band 26 March 2021: लुधियाना में सुरक्षा के इंतजाम पूरे, दोपहर को किसानों के समर्थन में निकलेगी कार-बाइक रैली

चंडीगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी