Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तापमान में होगा इजाफा

Chandigarh Weather Forecast 2 दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन आज लोगों को गर्मी के साथ उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट है जिस वजह से शहर का मौसम किसी भी पल बदल सकता है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:57 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:57 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, तापमान में होगा इजाफा
चंडीगढ़ में आज शाम के समय मौसम में बदलाव हो सकता है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में बीते 2 दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन आज लोगों को गर्मी के साथ उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट है जिस वजह से शहर का मौसम किसी भी पल बदल सकता है। हालांकि मौसम विभाग में आज शहर का मौसम साफ रहने की आशंका जताई है लेकिन इसके साथ मौसम विभाग ने यह भी जताया है कि शाम के समय मौसम में बदलाव हो सकता है।

आज शहर वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सुबह से ही शहर में धूप खिली हुई है और तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस के पास है। बीते 48 घंटों में शहर के तापमान में बारिश की वजह से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है जिस वजह से लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ।

दोपहर तक शहरवासियों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी लेकिन शाम होते होते शहर के आसमान में काले बादल अपना डेरा जमा सकते। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 96 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चलेगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी