Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज गर्मी व उमस करेगी परेशान, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

Chandigarh Weather Forecast जून के पहले दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद एक बार फिर गर्मी का कहर बरसने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:56 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज गर्मी व उमस करेगी परेशान, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान
चंडीगढ़ में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : जून के पहले दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद एक बार फिर गर्मी का कहर बरसने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है। सुबह की शुरूआत बादलों के साथ होने के बाद दिन में धूप अपना असर दिखाएगी। दिन आगे बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। शहर वासियों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है।

धूप और उमस के अलावा आज दोपहर के समय लू चलने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। बीते सोमवार तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। रात के समय हवाओं के चलने से शहर वासियों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक गर्मी से कोई राहत न मिलने के संकेत दिए। इस दौरान न केवल गर्मी पड़ेगी बल्कि उमस और लू के थपेड़े भी लोगों को सहन करने पड़ेंगे। वही तापमान भी 45 डिग्री तक जा सकता है जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। हालांकि मौसम विभाग ने 11 जून को बारिश होने की संभावना जताई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल तो शहर वासियों को गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ रही है।

--------

शिक्षा विभाग ने बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां

चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग ने शहर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को अगले आदेशों तक बढ़ा दिया गया है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में लेटर जारी कर दिया गया है। इन छुट्टियों के बदले स्कूलों में दूसरे शनिवार को होने वाली छुट्टी इस सेशन में नहीं दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने पहले जारी निर्देश के अनुसार शहर के सरकारी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में आठ मई से आठ जून तक एक माह की छुट्टियों का एलान किया गया था। जिन शिक्षकों की कोरोना में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें भी ड्यूटी पर जाना होगा।

chat bot
आपका साथी