Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज तापमान पहुंचेगा 37 डिग्री के पार, गर्मी करेगी परेशान

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में आज तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। बीते सप्ताह के आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा रहेगी। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के पास था।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:56 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:56 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज तापमान पहुंचेगा 37 डिग्री के पार, गर्मी करेगी परेशान
चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा रहेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर का मौसम शनिवार को साफ रहेगा लेकिन तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। बीते सप्ताह के आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा रहेगी। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के पास था।

मौसम विभाग के अनुसार आज अभी तक अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन हो सकता है। हालांकि इस बीच तेज हवाएं भी चलेगी लेकिन लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली। आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है जो चुभने वाली है। पिछले तीन दिन पहले शहर में तेज हवा और बारिश हुई थी जिससे तापमान में कमी आई थी लेकिन अब फिर गर्मी बढ़ने लगी है। शहर में सुबह और रात को मौसम ठंडा ही रहेगा।

14 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री के पास

विभाग के अनुसार 14 अप्रैल के बाद से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल के बाद से शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास तक जा सकता है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दोपहर के बाद करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चली।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी