Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में भारी गिरावट के आसार

Chandigarh Weather Forecast मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है जिसके चलते लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा। हालांकि इस बीच धूप निकलने का सिलसिला भी जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:45 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में भारी गिरावट के आसार
चंडीगढ़ में आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : शहर में आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है जिसके चलते लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा। हालांकि इस बीच धूप निकलने का सिलसिला भी जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा।

मौसम विभाग की माने तो आज शहर वासियों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बीते वीरवार शहर के तापमान में रिकॉर्ड 10 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। इसके अलावा पिछले 10 वर्षों में मई महीने का तापमान भी 30 डिग्री से कम का रहा।

विभाग के अनुसार आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने के अलावा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है और धूप निकल रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चलेगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी