Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज सताएगी गर्मी, तापमान जाएगा 38 डिग्री के पार

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में सोमवार को तापमान 38 डिग्री के पास जाने की आसार हैं जिस कारण गर्मी व लू शहरवासियों को परेशान करेगी। गत दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम में अचानक ठंड का अहसास होने लगा था।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:35 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 09:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज सताएगी गर्मी, तापमान जाएगा 38 डिग्री के पार
चंडीगढ़ में सोमवार को तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान करेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में सोमवार को तापमान 38 डिग्री के पास जाने की आसार हैं, जिस कारण गर्मी व लू शहरवासियों को परेशान करेगी। गत दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम में अचानक ठंड का अहसास होने लगा था।

मौसम विभाग के अनुसार आज शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। शहर का तापमान भी 38 डिग्री के पास जाने की आसार है। हालांकि सुबह के समय आसमान में हल्के बादल जरूर छाए हुए है लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहेगा, वैसे वैसे ही गर्मी भी बढ़ेगी। धूप निकलने से लू चलने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। बीते रविवार को शहर वासियों ने गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ा। जून के बीते 5 दिनों के मुकाबले में रविवार को तापमान भी अधिक रहा था।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है वो धीरे धीरे कमजोर पड़ रहा है इस वजह से शहर में धूप निकल रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस बेशक अभी कमजोर पड़ रहा है लेकिन यह कभी भी मजबूत हो सकता है। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से दिन और रात के तापमान में फर्क पड़ रहा है।

जून में जहां लोगों को चिपचिपाती और बदन को झुलसा देने वाली गर्मी सहन करनी पड़ती थी, वहीं इस वर्ष जून के बीते 5 दिन ना तो वैसे गर्मी पड़ी है और ना ही तापमान ज्यादा हुआ है। अमूमन देखा जाता है कि जून के शुरुआती दिनों से ही गर्मी का प्रकोप दिखता है लेकिन अभी तक बीते 5 दिन तापमान 35 डिग्री या उससे नीचे रहा है। खबर लिखे जाने तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है और बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी