Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में आज गर्मी करेगी परेशान, तापमान पहुंचेगा 38 डिग्री के पार

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी। पिछले कुछ दिनों से शहर में हो रही बारिश से तापमान तो जरूर गिरा है लेकिन बीते रविवार शहर के तापमान में एकाएक 7 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई थी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 09:31 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 09:31 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में आज गर्मी करेगी परेशान, तापमान पहुंचेगा 38 डिग्री के पार
चंडीगढ़ का तापमान 38 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई गई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में आज मौसम साफ रहेगा और गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी। पिछले कुछ दिनों से शहर में हो रही बारिश से तापमान तो जरूर गिरा है लेकिन बीते रविवार शहर के तापमान में एकाएक 7 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई थी।

वहीं मौसम विभाग ने आज भी शहर का तापमान 38 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई है। हालांकि दिन की शुरुआत हल्की ठंड के साथ जरूर हुई थी लेकिन दिन चढ़ते चढ़ते तापमान बढ़ने लगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है और तेज धूप निकली हुई है।

27 को बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होने के आसार है जिस वजह से शहर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होने की वजह से 28 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस बीच बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी