Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में देर रात हुई बारिश से मौसम में लौटी ठंडक, आज भी छाए रहेंगे बादल

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए देर रात हुई बारिश राहत लेकर आई है। इससे मौसम के मिजाज में थोड़ी ठंडक देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:47 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में देर रात हुई बारिश से मौसम में लौटी ठंडक, आज भी छाए रहेंगे बादल
चंडीगढ़ में शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए देर रात हुई बारिश राहत लेकर आई है। इससे मौसम के मिजाज में थोड़ी ठंडक देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद शहरवासियों को बदन को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही चल रही है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के जालंधर, लुधियाना व हरियाणा के पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत सहित कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और काले बादलों की आवाजाही चल रही है।

पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में 13 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस को माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तापमान के साथ हवा में नमी बढ़ेगी, मगर लू चलने की संभावना नहीं है। 11 और 12 जून को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जो बारिश के साथ तापमान में कमी लाएगा। जून के आगे दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

chat bot
आपका साथी