Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में दिन में जून जैसी गर्मी, सुबह शाम बढ़ने लगी ठंड

Chandigarh Weather Forecast रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है जो आने वाले समय में और कम होगी। वहीं सुबह के समय भी तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:56 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:56 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में दिन में जून जैसी गर्मी, सुबह शाम बढ़ने लगी ठंड
दिन में निकल रही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 20 अक्टूबर से सुबह और रात का तापमान कम होने लगेगा, यानि इस दिन से सर्दी की शुरुआत हो जाएगा। हालांकि इन दिनों दोपहर में जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में खिल रही तेज धूप के चलते तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने लगा है। विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिन तक शहर में मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, आज शहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बीते कल सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, लद्दाख में भी कुछ दिन पहले स्नोफाल हुआ था। ऐसे में सर्दियों की शुरुआत तो हो गई है लेकिन मैदानी इलाकों में अभी तक गर्मी की तपत कम नहीं हो रही है। बरसात के बाद से एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है।

वहीं, विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में भी ठंड दस्तक देगी। दशहरा के बाद मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान और दिन में भी तापमान में गिरावट आएगी। रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है जो आने वाले समय में और कम होगी। वहीं सुबह के समय भी तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह रहा है।

देरी से मानसून विदाई का शहर में नहीं दिखा कोई असर

हर साल शहर में मानसून जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहता है और सितंबर के आखिर में उसकी विदाई होती है। लेकिन इस वर्ष मानसून की वापसी 5-6 अक्तूबर को हुई है। ऐसा कई साल के बाद हुआ है। देरी से मानसून की विदाई का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान चढ़ा हुआ है और गर्मी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम के गर्म रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी