Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में सुबह खिली तेज धूप, 38 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, बारिश के आसार कम

आज सुबह से ही आसमान साफ है और धूप निकल आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज गर्मी परेशान करेगी। इस दौरान तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहरवासियों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:16 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में सुबह खिली तेज धूप, 38 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, बारिश के आसार कम
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर वासियों को आज भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से जून में बारिश का दौर जारी था जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 

आज सुबह से ही आसमान साफ है और धूप निकल आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज गर्मी परेशान करेगी। इस दौरान तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहरवासियों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के बाद उमस और चिपचिपाती गर्मी का दौर चलेगा। शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और हवाएं चल सकती हैं। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक आज बारिश होने की संभावना कम है। सुबह आट बजे तक शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है दर्ज किया गया है। इसका कारण यह है कि आसमान साफ है औऱ तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार देश भर में मानसून की रफ्तार कुछ तेज है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मानसून थोड़ा कमजोर होने की वजह से गर्मी बढ़ रही है। आने वाले कुछ दिनों में गर्मी एक बार फिर से अपने पूरे तेवर दिखाएगी। 

पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को माना जा रहा है। लेकिन चंडीगढ़ में इसका असर कम रहेगा, जिससे गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

chat bot
आपका साथी