Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में दिन में खिल रही तेज धूप, रात के तापमान 6 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार दिन के मुकाबले रातें ज्यादा ठंडी होने लगी है जिससे कि रात के समय धुंध के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी रात में कोहरा नहीं पड़ रहा है लेकिन आगामी दिनों में हल्की धुंध पड़ सकती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 09:33 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 09:33 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में दिन में खिल रही तेज धूप, रात के तापमान 6 डिग्री की गिरावट
चंडीगढ़ में आज मौसम साफ है और धूप खिली हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: शहर में ठंड दस्तक दे चुकी है, लेकिन ठंड का एहसास दिन में नहीं रात में ज्यादा हो रहा है। दिन में अच्छी धूप खिलने से तापमान अभी भी 30 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, रात के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार और बुधवार रात का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिन के मुकाबले रात ज्यादा ठंडी होने लगी है जिससे कि रात के समय धुंध के आसार नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि अभी रात में कोहरा नहीं पड़ रहा है, लेकिन आगामी दिनों में हल्की धुंध पड़ सकती है। जैसे-जैसे तापमान गिरता जाएगा ठीक उसके साथ ही शहर में कोहरे की चादर भी बिछती जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का मौसम साफ ही रहेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह नौ बजे तक तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान के मुकाबले चार डिग्री कम रहा।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 12 से 13 नवंबर काे पहाड़ी इलाकों पर हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। आने वाले दिनों में शिमला, कुफरी, मनाली समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हिमपात हो सकता है। इसका सीधा असर चंडीगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर से दिन में भी ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि नवंबर की शुरुआत से शहर में ठंड का ज्यादा असर नहीं रहा है। दिन में खिल रही अच्छी तेज धूप से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है।

chat bot
आपका साथी