Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में सुबह से निकली तेज धूप, शाम को हल्की बारिश की संभावना

चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह के समय असामान में बादल तो छाए थे लेकिन दिन चढ़ते चढ़ते शहर में धूप खिली। शहर का तापमान 18 डिग्री रहा जोकि सामान्य के आसपास ही है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:22 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:22 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में सुबह से निकली तेज धूप, शाम को हल्की बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में सुबह से निकली तेज धूप।

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह के समय असामान में बादल तो छाए थे लेकिन दिन चढ़ते चढ़ते शहर में धूप खिली। इस बीच तेज हवाओं का दौर भी जारी है। हालांकि फिलहाल बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं लग रही है। फिर भी मौसम विभाग के अनुसार शाम होते होते शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

खिली धूप में तेज हवाओं के बावजूद लोग पर्यटक स्थलों में उमड़े। इस दौरान शहर का तापमान 18 डिग्री रहा जोकि सामान्य के आसपास ही है। शाम के समय तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अगर शहर में बारिश होती है तो इसका असर तापमान पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- भारत ब्लड कैंसर के मरीजों वाला दुनिया का तीसरा बड़ा देश, चंडीगढ़ में बोले डाक्टर- बीएमटी ही सही उपचार

शनिवार को सुबह के समय में कोहरे न पड़ने से लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल शहर में शाम और रात के समय में कोहरा पड़ रहा है जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी 100 मीटर के आसपास रह रही है। पर्यटक स्थलों की बात करें तो यहां पर शनिवार को ओर दिन के मुकाबलें ज्यादा लोग देखने को मिल रहे है। सुखना लेक से लेकर राेज गार्डन में लोग धूप का आनंद ले रहे है। वहीं वीकेंड होने की वजह से भी पर्यटक स्थलों पर लोग उमड़ रहे है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब तक 1,157 हेल्थ केयर वर्करों का हो चुका टीकाकरण, 24,600 ने करवाया पंजीकरण

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी