Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में सुबह निकली तेज धूप, गर्मी और उमस करेगी परेशान, राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। इससे दोपहर में गर्मी और उमस लोगों को खूब परेशान करेगी। यहीं कारण है कि शहरवासियों को सुबह से ही चिपचिपाती और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:21 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में सुबह निकली तेज धूप, गर्मी और उमस करेगी परेशान, राहत के आसार नहीं
आज तापमान 40 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर गर्मी शहरवासियों को परेशान करने लगी है। वहीं, अगले तीन से चार दिन गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में आगामी दो-तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को शहर में आसमान साफ है और तीखी धूप निकल आई है। तेज धूप खिलने के कारण सुबह से तापमान बढ़ने लगा है। सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। 

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। इससे दोपहर में गर्मी और उमस लोगों को खूब परेशान करेगी। वहीं, सुबह जो हल्की हवा चलती थी वह भी आज बंद है। यहीं कारण है कि शहरवासियों को सुबह से ही चिपचिपाती और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शाम के समय बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार शहर में मानसून ने 13 जून को दस्तक दी थी लेकिन उसके बाद निरंतर रूप से मानसून कमजोर पड़ता गया है। आलम यह है कि बादल तो छा रहे हैं लेकिन बिना बरसात किए ही लौट रहे हैं।

शहर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मंगलवार कोअधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।

chat bot
आपका साथी