Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में धूप खिलने से लोगों को मिली राहत, पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़

चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह से ही शहर में कोहरा नहीं पड़ा जिस वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी निजात मिली। मौसम साफ रहने की वजह से दोपहर के समय शहर के बाजारों पार्कों और पयर्टन स्थलों में अब रौनक देखने को मिल रही है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:25 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 12:25 PM (IST)
Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में धूप खिलने से लोगों को मिली राहत, पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़
चंडीगढ़ में आज धूप निकलने से शहरवासियों को राहत मिली है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से पड़ रहे कोहरे से आज शहरवासियों को राहत मिली है। मंगलवार सुबह से ही शहर में कोहरा नहीं पड़ा जिस वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी निजात मिली। कोहरा ना पढ़ने की वजह से शहर में ना तो शीत लहर चली और ना ही ज्यादा ठंड पड़ी। इस दौरान सुबह से ही तेज धूप ने शहर वासियों को ठंड से।

वहीं दिन के समय मौसम साफ रहने की वजह से दोपहर के समय शहर के बाजारों, पार्कों और पयर्टन स्थलों में अब रौनक देखने को मिल रही है। शहर में दिन तो गर्म रह रहे है लेकिन सुबह और शाम को ठंड ज्यादा है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

पर्यटक स्थलों पर उमड़ रही भीड़

मौसम साफ होने की वजह से शहर के पर्यटक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। सुखना लेक से लेकर रोज गार्डन में लोग तेज धूप का आनंद लेते नजर आ रहे है। इसके साथ ही आसमान भी साफ है और धुंध के पड़ने की संभावना कम ही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी