Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में रातें ठंडी, दिन में तेज धूप से बढ़ा तापमान, अभी बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही है। ऐसे में दिन के मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। नवंबर का आधा महीना बीत चुका है और दिन के समय तापमान अभी भी 28 और 29 डिग्री तक जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 10:54 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में रातें ठंडी, दिन में तेज धूप से बढ़ा तापमान, अभी बारिश के आसार नहीं
शहर में आने वाले पांच दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: इन दिनों शहर का मौसम खुशनूमा बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, दोपहर में खिल रही तेज धूप के चलते मौसम का अलग ही मिजाज बना हुआ है। वहीं, शहर में आने वाले पांच दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में ठंड का बढ़ना अब पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी पर टिका हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही है। ऐसे में दिन के मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। नवंबर का आधा महीना बीत चुका है और दिन के समय तापमान अभी भी 28 और 29 डिग्री के आसपास ही रह रहा है।

विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड और कश्मीर में 15 नवंबर तक बर्फबारी नहीं होगी। लेकिन 20 नवंबर के बाद या उससे एक दो दिन पहले पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने के साथ ही बारिश भी होने के आसार हैं। शनिवार को भी सुबह के तापामान में छह डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है और रात का तामपमान भी 12से 13 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। सुबह और रात के तापमान गिरने से ठंड का अहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तामपान एक डिग्री की गिरावट के साथ 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि अब लोगों ने ठंड से बचने के लिए स्वेटर जैकेट और शॉल निकाल लिए हैं। क्योंकि ठंडी हवाएं दोपहिया वाहन चालकों को परेशान करने लगी हैं।

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम हाल

रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है।

सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है।

मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी