Chandigarh Weather Forecast : रातभर बारिश के बाद आज खिलेगी तेज धूप, शाम को फिर बरस सकते हैं बादल

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह से ही धूप खिली हुई है और हल्के हल्के बादल भी छाए हुए है। जिससे आज तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पास है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 08:08 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : रातभर बारिश के बाद आज खिलेगी तेज धूप, शाम को फिर बरस सकते हैं बादल
चंडीगढ़ में बीती रात हुई बारिश के बावजूद आज भी शहर में तेज धूप खिली रहेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। मौसम में हुए बदलाव की वजह से शहर वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बीती रात हुई बारिश के बावजूद आज भी शहर में तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे शाम के समय मौसम बदलने के आसार हैं।

बीती रात हुई बारिश ने रात के तापमान पर थोड़ा फर्क डाला है। इन सबके बीच राहत वाली खबर यह है कि शहर में लू चलने का सिलसिला शुरू हुआ था, उसे फिलहाल निजात मिली हुई है। सुबह से ही धूप खिली हुई है और हल्के हल्के बादल भी छाए हुए है। जिससे आज तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पास है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बादल छाए रहने के साथ ही तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वही पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वहां पर तेज बारिश के साथ आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्री-मानसून के चलते आंधी तूफान आ रहा है। प्री-मानसून सीजन में अक्सर आंधी तूफान चलते हैं और चंडीगढ़ रीजन में यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक मानसून दस्तक नहीं देता।

अभी भी कई सड़कों पर पेड़ गिरे हुए

सेक्टर-38 के कुछ इलाकों में सड़कों पर सफेदे के कई पेड़ गिरे हुए है और रास्ता पूरी तरह से बंद है। यहां पर चंडीगढ़ यातायात पुलिस के जवान गिरे हुए पेड़ों को रिकवरी वैन से हटाया जा रहा था। यहां पर कई बिजली के खंभों से तारें टूट कर जमीन पर गिरी हुई है। इसके अलावा टेलीफोन और इंटरनेट की तारों को भी पूरे शहर में खासा नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी