Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में बादलों ने जमाया डेरा, बारिश का अलर्ट जारी, जानें आगे का मौसम

आज मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। आज शहर में तेज बारिश होगी और जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:27 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में बादलों ने जमाया डेरा, बारिश का अलर्ट जारी, जानें आगे का मौसम
बारिश होने के साथ ही कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में बीते रोज कुछ इलाकों में बारिश की फुव्वाहरें गिरी तो कुछ जगह अच्छी बारिश दर्ज की गई है। रविवार को दोपहर बाद एकाएक आसमान में छाए बादल बरसे तो उमस और चिपचिपाती गर्मी से लोगों को राहत मिली। राहत का यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा। सोमवार को भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश के आसार बने हुए हैं। आज शहर में तेज बारिश के आसार हैं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

रविवार को हुई बारिश का असर आज भी देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही शहर में कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन तेज बारिश हो सकती हैं। बारिश होने के साथ ही कुछ जगहों पर पेड़ गिरने जलभराव होने और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए एहतियात बरतें।

इस बात को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने 2 दिन पहले ही शहर के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम में हो रहे बदलाव का असर तापमान पर भी हो रहा है। दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिल रही है। सुबह आठ बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और कुछ जगह बारिश की फुव्वाहरें पड़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून एक्टिव है और जुलाई के अंत तक शहर में तेज बारिश होने के भी पूरे आसार हैं। गौरतलब है कि आज सावन का पहला दिन है और मानसून कि इस बारिश ने आज के दिन को खास बना दिया। रविवार को हुई बारिश की वजह से रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां रात का तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच रहा था वही अब तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच में रह रहा है।

मौसम विभाग में पंजाब और हरियाणा के लिए अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इसके अलावा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। विभाग की माने तो पंजाब और हरियाणा में इस समय अच्छी बारिश हो रही है जिसका असर चंडीगढ़ पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

chat bot
आपका साथी