Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज गर्मी करेगी परेशान, शाम को राहत की संभावना

Chandigarh Weather Forecast जालंधर में मंगलवार को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है । वहीं शहर का मौसम आज मिलाजुला रहेगा। बादल छाए रहने के बीच गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:56 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज गर्मी करेगी परेशान, शाम को राहत की संभावना
चंडीगढ़ में आज दिन के समय सूरज की तेज किरण लोगों को परेशान करेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासियों को मंगलवार को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के बाद उमस और चिपचिपाती गर्मी का दौर जमकर चलेगा। शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और हवाएं चल सकती हैं। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है जिसकी वजह से दिन का तापमान के 37 डिग्री जाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक बारिश होने की संभावना है।

खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश भर में मानसून की रफ्तार कुछ तेज है। विभाग की मानें तो ये प्री-मानसून की बौछारें थीं। विभाग के अनुसार शहर में अगले एक हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है। फिलहाल दो-तीन दिन यहां प्री-मानसून एक्टिव नजर आ रहा है। शहर में अभी अगले तीन दिन भी बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं।

पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में 13 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस को माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक तापमान के साथ हवा में नमी बढ़ेगी, मगर लू चलने की संभावना नहीं है। 17 जून तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है, जो बारिश के साथ तापमान में कमी लाएगा। जून के आगे दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

chat bot
आपका साथी