Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में फिर पड़ने लगी गर्मी व उमस की मार, 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ वासियों को गर्मी और उमस की मार दोबारा झेलनी पड़ रही है। बादल छाए रहने और बारिश ना होने से उमस का आलम चरम पर हैं। वहीं दूसरी ओर दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:43 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में फिर पड़ने लगी गर्मी व उमस की मार, 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
चंडीगढ़ में शनिवार को तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

जासं, चंडीगढ़। बीते दो दिनों से शहर वासियों को गर्मी और उमस की मार दोबारा झेलनी पड़ रही है। बादल छाए रहने और बारिश ना होने से उमस का आलम चरम पर हैं। वहीं दूसरी ओर दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। आज भी शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और इसके साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल किया हुआ है। शनिवार दोपहर से शाम पांच बजे तक गर्मी व उमस की दोहरी मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। इस दौरान तापमान भी 37 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 27 डिग्री है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून एक्टिव है और बारिश होने के भी पूरे आसार हैं। गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश होने की वजह से रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां रात का तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच रहा था। वहीं अब तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच में रह रहा है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है और बादल छाए हुए है।

मौसम विभाग में पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वाले 36 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। विभाग की मानें तो पंजाब और हरियाणा में इस समय अच्छी बारिश हो रही है जिसका असर चंडीगढ़ पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 24 घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भी मंगलवार जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में चंडीगढ़ में अच्छी बारिश होगी। आज बादल छाने के साथ बारिश हाेने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

chat bot
आपका साथी