Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज उमस भरी गर्मी बढ़ाएगी परेशानी, मानसून एक्टिव होने में अभी लगेंगे इतने दिन

Chandigarh Weather Forecast आज भी शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वही आज शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 07:54 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज उमस भरी गर्मी बढ़ाएगी परेशानी, मानसून एक्टिव होने में अभी लगेंगे इतने दिन
चंडीगढ़ में मंगलवार को भी गर्मी का दौर जारी है।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर में मंगलवार को भी गर्मी का दौर जारी है। सुब 7:00 बजे से ही उमस और चिपचिपाती गर्मी में लोगों को बेहाल किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है वही आज शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

मौसम विभाग की निरंतर भविष्यवाणियों के बाद भी शहर में बारिश नहीं हो रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के विज्ञानिक शिवेंद्र का कहना है कि जो अभी मौसम में बदलाव हो रहा है। उसकी वजह से शहर में तेज बारिश की कोई भी आशंका नहीं है। हालांकि इस बीच शहर में रुक-रुक कर बारिश होगी और धूप भी निकलेगी।

इस समय पूर्वी और उत्तरी भारत में मानसून की जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। इन्हीं जगहों पर मानसून अभी अटका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून को दोबारा एक्टिव होने में अभी भी करीब 8 से 10 दिन का समय लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल रही है लेकिन चंडीगढ़ में तेज बारिश होने की ऐसी कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

बारिश नाहोने की वजह से लोगों को गर्मी की चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। गर्मी की वजह से हर वर्ग परेशान है। हालांकि शहर में बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है और इस वजह से ही शहर में गर्मी का आलम चरम पर है।

chat bot
आपका साथी